फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Panchayat assistant committed suicide by hanging himself

Auraiya News: पंचायत सहायक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 03 Jan 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistant committed suicide by hanging himself
अयाना। थाना क्षेत्र के नलगा चिंताईं निवासी पंचायत सहायक ने शुक्रवार सुबह घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने शादी टूटने से क्षुब्ध होकर जान देने की बात कही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला चिंताईं निवासी तनु पुष्कर (24) अकबरपुर ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के रूप में कार्यरत थीं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पंचायत भवन से लौटने के बाद उसने कमरे में पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में पहुंची मां ममता, भाई रोहित ने तनु के शव को लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पिता गंगा प्रसाद ने बताया कि बेटी की शादी तय की गई थी। गांव के कुछ लोगों ने वर पक्ष के लोगों को फोन कर बेटी के मंदबुद्धि होने सहित अन्य फिजूल की बातें जोड़ दी। इस पर वर पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे तनु काफी परेशान चल रही थी।
विज्ञापन

सीओ अजीतमल अशोक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मरने का कारण हैंगिग आया है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि युवती की शादी तय की गई थी। आत्महत्या के कारणों की गहनता से छानबीन की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed