{"_id":"641eedb4e774a9012b007634","slug":"pac-jawans-body-found-in-drain-auraiya-news-c-12-1-143355-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पीएसी जवान का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पीएसी जवान का शव नाले में मिला
विज्ञापन
फोटो 25एयूआरपी-23- मृतक सिपाही अतुल यादव की फाइल फोटो। संवाद
फोटो 25एयूआरपी-24- घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव गासीपुर निवासी एक पीएसी के जवान का शव पुलिस ने शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद के पास नाले से बाइक समेत बरामद किया है। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने घटना के पीछे हादसे की आशंका जाहिर की है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव का गांव में अंतिम सलामी के बाद अंतिम संस्कार किया गया। जवान की मौत पर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
अछल्दा थाना क्षेत्र के गासीपुर निवासी अतुल यादव (26) पुत्र श्रीकृष्ण यादव अलीगढ़-45 बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात था। शनिवार सुबह अछल्दा-मुहम्मदाबाद मार्ग पर मुहम्मदाबाद गांव के बाहर बनी बिना रेलिंग के नाले की पुलिया के नीचे ग्रामीणों ने बाइक समेत उनका शव पड़ा देखा। जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने नाले से जवान का शव बाहर निकाला। साथ ही उसकी बाइक भी कब्जे में ली। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक की पत्नी रूबी देवी ने बताया कि अतुल शुक्रवार शाम को छुट्टी लेकर घर के लिए बाइक से निकले थे। इस दौरान रास्ते से फोन करके बताया कि वह पहले इटावा के भरथना स्थित बुआ के घर जाने के बाद भुलईपुर में अपने दोस्त से मिलकर रात तक घर आएंगे, लेकिन देर रात तक घर न पहुंचने और फोन से संपर्क न होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
शनिवार सुबह पति के मौत की सूचना मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम को शव परिजनों को सौंप दिया। शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। पिता श्रीकृष्ण यादव ने बताया कि बेटा दो साल पहले पीएसी में भर्ती हुआ था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। उनका एक डेढ़ साल का बेटा दिपांशु है।
देर शाम गांव पहुंची पीएसी बटालियन ने अतुल के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। इसके बाद परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार किया। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि घटना के पीछे हादसा प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से अभी न तो किसी पर आरोप लगाया है और न ही कोई तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।