{"_id":"6660b09c516fc2d0980d5868","slug":"overloading-device-goods-carriers-leaving-without-number-plates-and-covered-with-sheets-auraiya-news-c-211-1-aur1002-113004-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ओवरलोड की जुगाड़, बिना नंबर प्लेट व चादर ढककर निकल रहे मालवाहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ओवरलोड की जुगाड़, बिना नंबर प्लेट व चादर ढककर निकल रहे मालवाहक
विज्ञापन
बिधूना। बिधूना क्षेत्र में मालवाहक संचालक मौरंग, गिट्टी व बालू की ढुलाई में जमकर ओवरलोडिंग कर रहे हैं। मानकों को सीधे तौर पर चुनौती दी जा रही हैं। इस प्रयास के लिए माल वाहकों की नंबर प्लेट को हटाकर व ट्राॅले को चादर से ढककर दौड़ाया जा रहा है।
बिना नंबर प्लेट के वाहन सड़क पर चलाते पकड़े जाने पर पांच हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। यातायात पुलिस से लेकर परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की चेकिंग में ऐसे चालान भी देखे जाते हैं, लेकिन इन दिनों बिधूना क्षेत्र में निकलने वाले ट्राला, डीसीएम व ट्रक बिना नंबर प्लेट के ज्यादा निकल रहे हैं।
इसके पीछे ओवरलोडिंग की मंशा है। दिन में बिधूना अछल्दा व बेला बिधूना मार्ग भारी संख्या में ओवरलोड ट्रक त्रिपाल डालकर भर्राटा भरते हैं। ऐसे में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ट्रक चालकों के आगे परिवहन विभाग नाकाम साबित दिखाई दे रहा है, जबकि बाइक व कार सवारों को यातायात नियमों का पाठ खूब पढ़ा दिया जा रहा है। बिना नंबर प्लेट वाले ट्रक डंपरों पर प्रवर्तन टीम की नजर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
सरकारी राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। मौरंग को ढककर ले जाने वाले ट्रक डंपरों को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं इन दिनों चल रही हैं। मौरंग के कारोबारी इस व्यवस्था को अपनाकर अपनी कमाई में इजाफा का एक मात्र जरिया मान रहे हैं। एआरटीओ अशोक कुमार ने बताया कि ऐसे वाहनों के खिलाफ पूरे जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। बिना नबंर प्लेट व ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जाएगी।