फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Opposition to the removal of encroachment on land claimed to be Waqf Board property; JCB sent back.

Auraiya News: वक्फ बोर्ड की जमीन बताकर अतिक्रमण हटाने का विरोध, जेसीबी लौटाई

Sat, 22 Aug 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 22 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the removal of encroachment on land claimed to be Waqf Board property; JCB sent back.
पुलिस व टीम की मौजूदगी में कागज दिखाता स्थानीय निवासी। स्रोत: प्रशासन
अजीतमल। तहसील प्रशासन की ओर से कस्बे में बृहस्पतिवार को प्रशासनिक टीम ने पहले विद्या टॉकीज के समीप स्थित तालाब का अतिक्रमण हटाया था। इसके बाद देर शाम नगर पंचायत की टीम बस स्टैंड के पूर्वी हिस्से में कबाड़ की दुकान का अतिक्रमण हटाने पहुंची। यहां समुदाय विशेष के लोगों ने जमीन को वक्फ बोर्ड की बताते हुए कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। लोगों के जेसीबी के सामने खड़े होने के कारण नगर पंचायत की टीम को कार्रवाई रोकनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ईओ प्रदीप कुमार जेसीबी लेकर बस स्टैंड के पूर्वी हिस्से के पास नगर पंचायत की जमीन गाटा संख्या 194 को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए मौके पर पहुंचे थे। कार्रवाई शुरू होने से पहले ही समुदाय विशेष के लोग मौके पर एकत्र हो गए और जमीन को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताते हुए अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगे। लोगों के विरोध के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर तहसील प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी न होने के कारण नगर पंचायत टीम करीब एक घंटे तक इंतजार करती रही।
विज्ञापन

बाद में कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो नगर पंचायत की टीम को बिना अतिक्रमण हटाए ही जेसीबी लेकर वापस लौटना पड़ा। वहीं, तहसील प्रशासन की ओर से पहले की गई कार्रवाई के बाद दूसरी जगह कार्रवाई रुकने को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि संबंधित भूमि के अभिलेखों की जांच और स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ईओ प्रदीप कुमार ने बताया कि जो कागजात दिखाए गए हैं, उनकी जांच के बाद तहसील प्रशासन की मौजूदगी में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed