फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   only one corona patient found

जिले में मिला एक संक्रमित, सैफई में चल रहा इलाज

Fri, 11 Jun 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
only one corona patient found
औरैया। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा कम हो रहा है। शुक्रवार को एक युवक संक्रमित मिला है। वह सैफई अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को ऐरवाकटरा ब्लॉक के गांव हरनागरपुर निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसकी हालत गंभीर होने से सैफई अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बताया कि जिले में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10176 जा पहुंची हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण से अब तक जिले में 181 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 37 रह गई है। एक्टिव केस 69 हैं। चिचौली स्थित एल-टू कोविड केयर सेंटर में भर्ती गंभीर संक्रमित मरीजों की संख्या अब सिर्फ एक बची है। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीमों ने कुल 1500 सैंपल लिए। सैफई लैब से अब 500 के करीब आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।

सीएमओ ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण अब नियंत्रण में है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी होगी। साथ ही टीकाकरण कराना जरूरी है। संक्रमण से बचाव का एक मात्र रास्ता टीकाकरण ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed