{"_id":"68dd69705df1267b6c009fcc","slug":"on-navami-a-12th-grade-student-became-sp-for-a-day-and-resolved-complaints-auraiya-news-c-211-1-aur1009-132424-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नवमी पर 12वीं की छात्रा एक दिन के लिए बनी एसपी, निस्तारित की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नवमी पर 12वीं की छात्रा एक दिन के लिए बनी एसपी, निस्तारित की शिकायतें
Wed, 01 Oct 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो-01एयूआरपी26- एक दिन के लिए एसपी बनी मानवी फरियादियों की सुनती शिकायतें। संवाद
औरैया। शहर के सुदिति ग्लोबल एकेडमी के कक्षा 12 की छात्रा को नवमी के अवसर पर एक दिन के लिए एसपी बनाया गया। इस दौरान उसने जनसुनवाई की। तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया जबकि अन्य मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। जनसुनवाई में पहुंची महिलाओं को छात्रा ने सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी।
मिशन शक्ति फेज पांच के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जनपद में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पुलिस से लेकर अलग-अलग विभाग के अधिकारी कार्यक्रम में जाकर महिला संबंधित हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दे रहे हैं। साथ सरकार की योजनाओं से भी अवगत करा रहे हैं। इस अभियान में एक अनूठी पहल की गई। बुधवार को सुदिति ग्लोबल एकेडमी में कक्षा 12 की छात्रा मानवी को पुलिस की पुलिस अधीक्षक ऑफिस ले जाया गया। वहां मौजूद एसपी अभिषेक भारती ने नवरात्र के नवमी पर एक दिन का एसपी बनाया। इसके बाद उसे एसपी की कुर्सी पर बैठाया।
इस दौरान एक दिन की एसपी बनी मानवी ने एक-एक फरियादियों की सुनवाई की। इससे पहले पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली व जिम्मेदारियों को समझा। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा का संदेश देने के लिए छात्रा को एक दिन का एसपी बनाया गया था। महिला के लिए चलाई जा रही योजनाओं को भी छात्रा ने फरियादियों को साझा किया गया। इस अनोखी पहल से उन्हें नेतृत्व और जिम्मेदारी का छोटा सा अनुभव लेने का अवसर मिला।