फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Old man's body found hanging in suspicious circumstances, accused of murder

Auraiya News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला वृद्ध का शव, हत्या का आरोप

Sun, 23 Jul 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Old man's body found hanging in suspicious circumstances, accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के पदमपुरा स्थित औरैया- इटावा जिले की भरथना थाना क्षेत्र की सीमा में रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक किसान का शव फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी। मृतक के बेटे ने गांव के दो नामजदों पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी के ढाई घंटे तक सीमा विवाद में पुलिस के न पहुंचने पर शव फंदे पर लटकता रहा। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।
पदमपुरा के पास भरथना थाने की सीमा पर रविवार सुबह पांच बजे के करीब खेतों पर काम करने पहुंचे किसानों ने लक्ष्मी नारायण (70) निवासी पदमपुरा का शव पेड़ से लटकता देखा, जो कि घुटनों के बल जमीन पर टिका था। किसानों ने शव लटकने की जानकारी पुलिस व गांव में जाकर लोगों को दी। मौके पर पहुंची कुदरकोट थाना पुलिस ने शव इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र में होने की वजह से फंदे से नहीं उतारा और भरथना पुलिस को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन

घटना के ढाई घंटे बाद भी भरथना पुलिस के मौके पर न पहुंचने पर शव पेड़ पर लटकता रहा। इससे ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख कुदरकोट थानाध्यक्ष मूलेंद्र चौहान ने दोबारा फोन कर भरथना पुलिस को जानकारी दी। तब जाकर मौके पर पहुंचे भरथना थाने के एसआई गंगा सागर ने शव को फंदे से उतारा। मृतक के बेटे शिवपूजन ने बताया कि पिता का गांव के दो लोगों से ढाई बीघा पट्टी की जमीन का कोर्ट में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष आरोपियों ने उसकी जमीन को जबरन जोत लिया। शनिवार को जब पिता खेतों पर गए थे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। देर रात को पिता घर से खेतों पर स्थित मड़ैया में सोने के लिए चले गए। वहीं आरोपियों ने मौका पाकर उनकी हत्या कर शव को भरथना थाने की सीमा पर पेड़ पर लटका दिया है। भरथना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना को लेकर थानाध्यक्ष मूलेंद्र चौहान ने बताया कि परिजन किसी भी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं। फिलहाल अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article