फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Old Mangal today, Bajrangbali will be remembered

Auraiya News: बुढ़वा मंगल आज, बजरंगबलि का होगा सुमिरन

Tue, 17 Sep 2024 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Old Mangal today, Bajrangbali will be remembered
औरैया। बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में हनुमान मंदिरों पर भव्य सजावट की जा रही है। जिसे सोमवार की देर शाम अंतिम रूप दिया गया। मंगलवार की सुबह से ही अखंड पाठ के साथ-साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम हनुमान मंदिरों पर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध मोहल्ला रुहाई स्थित श्रीसंकट मोचन मंदिर में बुढ़वा मंगल के मौके पर भव्य सजावट की जा रही है। मंदिर से लगभग 100 मीटर दूर तक दोनों बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से भव्य की जा रही है। तो वहीं मंदिर परिसर में लगने वाली झांकी को भी अंतिम रूप देर शाम को दिया गया। मंदिर कमेटी के सदस्य प्रकाश चंद्र विश्नोई, राजेंद्र कुमार दीक्षित, शिव कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह के समय भगवान हनुमान का भव्य शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन

देर शाम को आरती के साथ भव्य झांकी के दर्शन श्रद्धालुओं को कराएंगे। दो दिनों तक भव्य झांकी श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी। शहर के मोहल्ला बहन टोला में बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही भागवत कथा का समापन विशाल भंडारे के साथ होगा। गुरुहाई मोहाल, मोहल्ला महोविया टोला, पढ़ीन स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भव्य झांकी का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में दंगल का आयोजन भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed