{"_id":"64418842f00c461a6f083874","slug":"old-man-died-in-a-road-accident-auraiya-news-c-12-1-190257-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क हादसे में अधेड़ की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क हादसे में अधेड़ की जान गई
Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज हाईवे पर देर रात सड़क किनारे जा रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर निवासी मनोज त्रिपाठी (55) पुत्र कन्हैयालाल बुधवार रात 11 बजे के करीब मुरादगंज हाईवे के किनारे जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। देर रात तक पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास करती रही। सुबह सीएचसी अजीतमल पहुंचे गोविंद त्रिपाठी ने मृतक की शिनाख्त चाचा के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि चाचा मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे।
अक्सर गांव के बाहर घूमते रहते थे। बुधवार की शाम वह पास के किसी गांव में गए थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया की अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।