फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Old books, old dress and new session

पुरानी किताबें, पुरानी ड्रेेस सिर्फ सत्र नया

Sat, 02 Apr 2016 12:10 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 02 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Old books, old dress and  new session
लड़कियों को मुफ्त शिक्षा
पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर उप्र बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों का नवीन शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू तो कर दिया। लेकिन बच्चों ने पास न तो नई किताबें है और न ही यूनीफार्म। ऐसे में पढ़ाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। नवीन सत्र के लिए यूनीफार्म, पाठ्य पुस्तकें और पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर से अब तक कवायद शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार से शिक्षा का नवीन सत्र शुरू हो गया है। इसके तहत 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन के लिए 30 मार्च से स्कूल चलो अभियान भी जारी है। यही नहीं जिला प्रशासन की ओर से भी नए शिक्षा सत्र के शुरू होने से पहले स्कूलों में साफ-सफाई के साथ शौचालय और हैंडपंपों को प्रयोग लायक बनाए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। नए शिक्षा सत्र के  शुरुआत के साथ ही बच्चों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने अब तक कोई कदम नहीं उठाए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की छूट्टी से पहले बच्चों को नई किताबें मिल जाएंगी। हालांकि विभाग की कार्यशैली से यह संभव नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


अब तक नहीं कराया गया टेंडर
औरैया। नए सत्र में बच्चों को नई पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए शासन की ओर से अब तक टेंडर प्रक्रिया की ही शुरुआत नहीं हो सकी है। विकल्प के तौर पर विभाग ने बच्चों को पुरानी किताबें दिए जाने का आदेश दिया है। एक साल पुरानी किताबें किस हालत में होंगी, यह बात विभाग भी अच्छी तरह समझ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए शिक्षा सत्र में बच्चों का पुरानी किताबें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शुरुआती दौर की पढ़ाई पुरानी किताबों से ही होगी।
                राजेश कुमार श्रीवास
                जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed