फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Officials saw the arrangements of strong room

Auraiya News: अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की देखी व्यवस्था

Thu, 11 Apr 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 11 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Officials saw the arrangements of strong room
औरैया। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शहर के विभिन्न स्कूलों के बूथों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही गल्ला मंडी में स्थापित स्ट्रांग रूम में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तिलक इंटर कॉलेज औरैया के तीन बूथ, गोपाल इंटर कॉलेज औरैया के पांच बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने में सभी मूलभूत व्यवस्थाएं देखीं और संबंधितों को पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, रैंप ,फर्नीचर, आवागमन के रास्ते सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही बूथों पर नाम, संख्या, बीएलओ सहित अन्य लेखन कार्य पूर्ण करने के साथ-साथ आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। इसके उपरांत अधिकारियों ने गल्ला मंडी पहुंचकर वहां बने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा संबंधी सभी संसाधन जुटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर बनी रणनीति
औरैया। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें मतदान प्रतिशत ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने छूटे मतदाताओं को मतदाता के रूप में चिह्नित करते हुए उनको मतदाता बनवाने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। कहा कि इसके लिए एनजीओ आदि का भी सहयोग लें। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed