{"_id":"6545399a2f1b1f1c820db29b","slug":"officials-keep-an-eye-on-the-industrial-corridor-on-the-expressway-auraiya-news-c-211-1-aur1001-4889-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक गलियारे को लेकर अधिकारियों ने डाली नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक गलियारे को लेकर अधिकारियों ने डाली नजर
विज्ञापन
औरैया। शासन की मंशा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जरिए परिवहन तंत्र को मजबूती देने के साथ ही उद्योगों को बढ़ावा देने की है। जिसकी बानगी अब दिखने लगी है।
शासन की मंशा के अनुरूप एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे की स्थापना की कवायद शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने यूपीडा के अधिकारियों के साथ एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण किया। जहां अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे के दाहिनी ओर जमीन चिंह्नित करने का काम शुरू कराया है।
शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एडीएम के साथ यूपीडा के वरिष्ठ भू अर्जन अधिकारी सियाराम मौर्या समेत बिजली व निर्माण खंड के अभियंताओं की टीम साथ रही। वहीं, सदर तहसील की ओर से एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह, तहसीलदार व राजस्व लेखपाल साथ रहे। मिहौली से लेकर निगड़ा और शहाब्दा तक तीन गांवों की जमीन पर नजर डाली गई।
टीम की ओर से 100 से 150 हेक्टेअर जमीन औद्योगिक गलियारे को लेकर चिंह्नित की जा रही है। अधिकारियों की माने तो इस दायरे में 600 किसानों की जमीनों का अधिग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे के दाहिनी ओर सड़क से सटी एक मुश्त जमीन को यूपीडा के नाम खरीदा जाएगा। जिस पर औद्योगिक इकाईयों को स्थापित कराया जाएगा। जिले के विकास के लिए यह मील का पत्थर साबित होने जा रहे हैं। जिला प्रशासन से लेकर यूपीडा के अधिकारियों की ओर से शुरू की गई, इस कवायद के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के दाहिनी ओर औद्योगिक गलियारे को लेकर जमीन अधिग्रहण का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। यूपीडा के अधिकारियों के साथ स्थलीय मुआयना किया गया है।
जमीन का दायरा फिलहाल निश्चित नहीं है। 100 से 150 हेक्टेअर जमीन को लक्ष्य बनाकर काम शुरू कराया जा रहा है। जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। सीमांकन कराया जा रहा है। -महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व