{"_id":"6116b75b8ebc3ee02d6a6bb7","slug":"officer-demanding-rupees-audio-viral-auraiya-news-knp64611556","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक के अधिकारी का रुपये मांगने का आडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक के अधिकारी का रुपये मांगने का आडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सरकारी योजनाओं की हकीकत परखने के लिए आने वाली भारत सरकार की ऑडिट टीम के नाम पर ब्लाक अछल्दा के एक अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव से 25 हजार रुपये मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें बात कर व्यक्ति को बीडीओ और दूसरे व्यक्ति को ग्राम पंचायत अधिकारी बताया जा रहा है। जानकारी होने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए ऑडियो में ब्लाक के एक अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी से फोन पर दिल्ली से आने वाले टीम को सब कुछ चकाचक दिखाने की बात कर रहे हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत सचिव से टीम के आवभगत के नाम पर 25 हजार रुपये तैयार रखने और गाड़ी की व्यवस्था रखने की बात कही जा रही है।
दोनों अधिकारियों के बीच हुई बात का ऑडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।