फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   offficer change but problem same

अधिकारी बदले पर नहीं हटा अतिक्रमण

Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
offficer change but problem same
औरैया। जिले में अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी होती जा रही हैं। हाल ये है कि फुटपाथ पर भी चलना दूभर है। दुकानदारों ने तो अतिक्रमण कर ही रखा है, ऑटो चालक भी बीच सड़क खड़े रहते हैं। शहर के मुख्य मार्ग हों या प्रमुख बाजार सभी जगह यही समस्या है।
विज्ञापन

दुकानों का सामान सड़क तक रखा होने से जाम भी लगता है। इसके अलावा ठेले और आटो वालों भी फुटपाथ घेरे रहते हैं। हाल ये है कि कई बार हिदायत के बाद भी स्थिति नहीं सुधर रही। पिछले दिनों अभियान चलाकर 500 से अधिक अतिक्रमणकारियों का चालान किया गया था। इसके बाद भी फुटपाथों पर नजारा नहीं बदला। कोतवाली प्रभारी बदले, सीओ सिटी बदले, यहां तक कि ट्रैफिक इंचार्ज तक बदल गए, लेकिन अतिक्रमणकारी नहीं सुधरे हैं।
विज्ञापन

ब्लाक परिसर में जिलाधिकारी का आवास है। जिलाधिकारी को मुख्यालय जाने के लिए इसी मार्ग से जाना होता है। इस मार्ग के दोनों ओर लगभग 10 से 15 फीट चौड़े फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। किसी दुकानदार ने अपनी दुकान सजा रखी है, किसी ने होर्डिंग, तो किसी ने दुकान के सामने बेंच लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के निकट जेसीज चौराहे पर फुटपाथ पर भी अतिक्रमण है। उसके आगे की सड़क को ठेले वालों और सब्जी वालों को 100 से 300 रुपये प्रतिदिन की दर से दिया गया है। अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है। जिस कारण यहां आएदिन जाम लगता है।
ये औरैया-दिबियापुर मार्ग है। सुभाष चौराहे से शहीद पार्क के बीच हर एक घंटे में जाम लगता है। ऑटो चालकों का कब्जा सड़क पर है। यहां 35 फीट चौड़ी सड़क पर 10 फीट जगह ही खाली नजर आती है। जिस कारण जाम की समस्या अधिक देखने को मिलती है।

दिबियापुर रोड पर सुभाष चौराहे से स्टेट बैंक तक, इटावा रोड पर सुभाष चौराहे से तिलक इंटर कालेज तक और ब्लाक गेट से जेसीज चौराहे तक, गौशाला रोड, किराना बाजार, फूलमती मार्केट, गुड़मंडी, कानपुर रोड पर सुभाष चौराहे से एचडीएफसी बैंक तक अतिक्रमण की ज्यादा समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed