फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Occupation of government pond, animals and birds are in trouble

Auraiya News: सरकारी तालाब पर कब्जा, पशु-पक्षी बेहाल

Sat, 03 May 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 03 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Occupation of government pond, animals and birds are in trouble
भाग्यनगर ब्लॉक के गुलाबपुर में सरकारी तालाब। - फोटो : भाग्यनगर ब्लॉक के गुलाबपुर में सरकारी तालाब।
फफूंद। भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत आमपुर के गांव गुलाबपुर के सरकारी तालाब पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

इससे गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी तालाब कब्जा मुक्त नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने डीएम से तालाब को कब्जा मुक्त करवाने की मांग की है।

गांव गुलाबपुर की आबादी दो हजार से अधिक है। गांव में एक ही सरकारी तालाब है। पिछले 15 साल से कुछ ग्रामीणों ने तालाब पर कब्जा कर रखा है और उस पर खेती कर रहे हैं। प्रधान दिनेश कुमार नायक ने कई बार एसडीएम से शिकायत कर कब्जा हटवाने की मांग की, लेकिन कब्जा नहीं हटाया जा सका। कहा कि डीएम से मिलकर कब्जा हटवाने की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरी सिंह, गंभीर सिंह, मुनीम सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि ने तालाब से कब्जा हटवाने के लिए शिकायत की। आरोप है कि कब्जाधारकों से मिलीभगत होने से राजस्व विभाग के लोग सिर्फ औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed