फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   NTPC polling place remained the laggard again, 32 percent voting

Auraiya News: फिर फिसड्डी रहा एनटीपीसी स्थित मतदेय स्थल, 32 प्रतिशत मतदान

Mon, 13 May 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
NTPC polling place remained the laggard again, 32 percent voting
दिबियापुर। 100 प्रतिशत साक्षर मतदाताओं वाले महारत्न कंपनी एनटीपीसी कर्मियों के मतदेय स्थल पर इस बार भी मतदान फिसड्डी रहा। यहां लगभग 32 प्रतिशत ही मतदान हो सका। दूसरी महारत्न कंपनी गेल के कर्मियों ने लगभग 56 प्रतिशत मतदान किया। एनटीपीसी में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पिछले कई महीनों से कवायद चल रही थी।
विज्ञापन


एनटीपीसी आवासीय कालोनी में स्थित सामुदायिक केंद्र चुनाव आयोग के सभी 10 मानकों पर खरा उतरने वाला मतदेय स्थल है। इसे आदर्श मतदेय स्थल घोषित किया गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस बूथ पर मतदान 31 प्रतिशत हुआ था। इसके चलते जिला प्रशासन इस मतदेय स्थल पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जुटा था। रविवार देर शाम तक यहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद चलती रही।
विज्ञापन

बीएलओ हरीओम बाजपेई के अनुसार यहां कुल 434 मतदाताओं में से केवल 67 पुरुष एवं 75 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इधर, जिले में स्थित दूसरी महारत्न कंपनी गेल के कर्मियों ने खूब मतदान किया। यहां भाग संख्या 138 इंद्रधनुष क्लब बिल्डिंग स्थित मतदेय स्थल पर कुल वोट 1347 (महिला 648, पुरुष 699) के सापेक्ष 343 महिला (54.47 प्रतिशत) एवं 402 पुरुष (57.51 प्रतिशत) ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कुल 755 मतदाताओं (56.02 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बीएलओ अजीत राजपूत ने बताया कि यहां मतदेय स्थल पर पड़ोसी गांव नगला अजीत के149 वोट जुड़े हैं। नगला अजीत के लगभग 100 लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed