{"_id":"698e1e52ba6275a03d0f1a67","slug":"now-the-trauma-center-will-be-run-by-the-staff-of-chc-auraiya-news-c-211-1-aur1006-139537-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अब सीएचसी के स्टाफ से चलाएंगे ट्रॉमा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अब सीएचसी के स्टाफ से चलाएंगे ट्रॉमा सेंटर
Fri, 13 Feb 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो- - ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग। संवाद
औरैया। स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में ट्रॉमा सेंटर अहम है। देर से ही सही लेकिन लोकार्पण के पांच साल बाद अब ट्रॉमा सेंटर का संचालन शुरू होने जा रहा है।
इसमें खास बात यह है कि सीएचसी में तैनात दो डॉक्टरों समेत 13 कर्मियों की तैनाती की गई है। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर के संचालन के साथ ही अब सीएचसी पर स्टाफ की कमी होगी।
जिले में रोजाना सड़क हादसों की चपेट में आने वाले लोगों को सैफई रेफर किया जाता है। देरी की स्थिति में कई घायल जान भी गवां देते हैं। जिले में ही ट्रॉमा सेंटर की सुविधा देने के लिए साल 2019 में प्रदेश सरकार ने सौगात दी थी। हाईवे से सटे भगौतीपुर में 2.64 करोड़ की लागत से ट्रॉमा सेंटर बनाया गया था।
विज्ञापन
छह नवंबर 2021 को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भवन का वर्चुअल लोकार्पण भी कर दिया था, लेकिन पिछले पांच साल से ट्रॉमा सेंटर महज भवन निर्माण तक ही सीमित रहा।
ट्रॉमा सेंटर के लिए आवंटित 50 पदों के सापेक्ष स्टाफ की तैनाती नहीं की जा सकी। हालांकि मंडलायुक्त के निर्देश पर अब जिला के स्वास्थ्य महकमे की ओर से ट्रॉमा को शुरू कराने का प्रयास किया गया है।
एक सप्ताह के अंदर ट्रॉमा सेंटर का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए अजीतमल व अयाना में तैनात दो ईएमओ को ट्रॉमा सेंटर में नवीन तैनाती दी गई है। साथ ही फार्मासिस्ट, नर्स व वार्ड बॉय समेत 11 कर्मियों को भी ट्रॉमा में तैनात कर दिया गया है। यह स्टाफ सीएचसी का है।
ऐसे में ट्रॉमा सेंटर में 50 पदों की तैनाती के बजाय सीएचसी के स्टाफ को शिफ्ट करते हुए ट्रॉमा के शुभारंभ की तैयारी बनाई गई है। पहले से सीएचसी पर कम स्टाफ से जूझ रही स्वास्थ्य सेवाओं के और लड़खड़ाने की संभावना बढ़ गई है। सीएचसी जाने वालों को परेशानी होगी।