{"_id":"61292c5b8ebc3e7a1b25431d","slug":"now-pradhan-will-have-to-submit-school-electricity-bill-auraiya-news-knp648637152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी स्कूलों के बिजली बिल भरेंगे प्रधान जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सरकारी स्कूलों के बिजली बिल भरेंगे प्रधान जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। स्मार्ट क्लास संचालन के लिए बिजली जरूरी है। लेकिन बजट के अभाव में कई स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं। वहीं कई जगह बिल बकाया होने से कनेक्शन काट दिए गए हैं। अब ग्राम पंचायतों में स्कूलों के बिजली बिल जमा करने की जिम्मेदारी प्रधान की होगी। अभी तक यह जिम्मा बेसिक शिक्षा विभाग का था।
जिले के परिषदीय स्कूलों में जैसे-तैसे बिजली कनेक्शन करा दिए गए थे। लेकिन बिल जमा करने के लिए स्कूलों को कोई बजट नहीं दिया गया। सरकार ने बिल जमा करने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग को दी थी। लेकिन विभाग के पास अलग से बजट न होने पर सरकारी स्कूलों पर काफी बिल बकाया हो गया। विभागीय अधिकारियों ने इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग में खूब पत्राचार किए। लेकिन बजट की व्यवस्था नहीं हुई। कई स्कूलों के कनेक्शन काट दिए गए।
अब शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने अप्रैल 2018 के बाद का बिल ग्राम पंचायतों से भुगतान करने को कहा है। जबकि उससे पहले का बकाया बेसिक शिक्षा विभाग चुकाएगा। नई व्यवस्था के तहत अब लगातार बिलों का भुगतान होता रहेगा। इसके लिए प्रधानाध्यापक प्रधान से संपर्क कर समय-समय पर बिल जमा कराते रहेंगे।
विज्ञापन
सरकार से आदेश मिला है कि अप्रैल 2018 के बाद स्कूलों का बिजली बिल पंचायत स्तर पर जमा कराया जाएगा। इससे पहले के बकाया का भुगतान विभाग को करना है। जैसे ही बजट मुहैया होगा, स्कूलों के बकाया बिल जमा कराए जाएंगे।- चंदना राम इकबाल, बीएसए