फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Now fire stations will be built at block level too

Auraiya News: अब ब्लॉक स्तर पर भी बनेंगे फायर स्टेशन

Wed, 09 Apr 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 09 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Now fire stations will be built at block level too
बिधूना। तहसील के बाद अब ब्लॉक स्तर पर भी फायर स्टेशन बनेंगे। इसके लिए जमीन चिह्नित करने के लिए शासन से निर्देश मिला है। अग्निशमन विभाग ने जिलाधिकारी, एसडीएम व तहसीलदार को पत्र भेजकर जमीन की मांग की है।
विज्ञापन

बिधूना तहसील में एरवाकटरा, भाग्यनगर, अछल्दा और सहार ब्लॉक में फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे आग की घटनाओं पर 10 से 20 मिनट में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच सकेगी।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही जिले में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। तहसील स्तर पर बने फायर स्टेशन से घटनास्थल तक दमकल पहुंचने में काफी समय लग जाता है। कई स्थानों पर दमकल को पहुंचने में करीब एक घंटे का भी समय लग जाता है। इस समस्या को देखते हुए शासन ने सभी ब्लॉकों पर सब फायर स्टेशन बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे संबंधित पत्र सभी मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भेजकर जमीन तलाश करने को कहा गया है। औरैया अग्निशमन अधिकारी ने एरवाकटरा, भाग्यनगर, अछल्दा, सहार ब्लाॅक क्षेत्र में जमीन की मांग की है। उन्होंने औरैया, बिधूना व अजीतमल के एसडीएम व तहसीलदार और डीएम के पत्र भेजा है। जल्द ही जमीन का चिह्नीकरण कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
ब्लॉक स्तर पर फायर स्टेशन बनने से जिले के प्रत्येक गांव में 10 से 20 मिनट में दमकल मौके पर पहुंच सकेंगी। सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि ब्लाॅक अछल्दा, भाग्यनगर, सहार व एरवाकटरा में श्रेणी-सी (दो यूनिट) अग्निशमन केंद्र की स्थापना होगी।

शासन से मिले पत्र के तहत तहसील स्तर के अधिकारियों को जमीन मुहैया कराने के लिए पत्राचार करवाया गया है। जितनी जल्दी जमीन मिलगी उसी के तहत शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। तहसीलदार बिधूना जितेश वर्मा ने बताया कि अगर को कोई पत्र अग्निशमन विभाग से आया तो जमीन तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed