{"_id":"583484774f1c1b272413b4f9","slug":"now-come-the-prime-minister-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिसंबर में आ सकते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिसंबर में आ सकते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
auraiya,amar ujala beauro
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
नरेन्द्र मोदी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेल में पाता के दूसरे चरण के प्लांट का लोकार्पण करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में दिबियापुर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री की रैली के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं हो पाई है। गेल अधिकारियों को उम्मीद है कि दिसंबर माह में पीएम की कानपुर में प्रस्तावित रैली के साथ ही दिबियापुर में भी कार्यक्रम लग सकता है।
गेल में पाता के दूसरे चरण के प्लांट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना है। पीएमओ से कार्यक्रम के लिए हरी झंडी मिल गई है। अभी तारीख तय नहीं हुई है। पहले 15 से 20 नवंबर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम मिलने का अनुमान था। इसके लिए तैयारियां भी तेज कर दी गई थीं। 106 एकड़ भूमि को समतल कराया गया था।
तीन हेलीपैड के लिए जगह चिन्हित कर ली गई। हैलीपैड से मंच तक जाने के लिए सीसी सड़क का निर्माण किया जा चुका है। रंग रोगन का काम भी पूरा हो चुका है। अभी तक तारीख तय नहीं हो पाई है। गेल के एक अधिकारी ने बताया कि पीएम का कार्यक्रम अगले माह हो सकता है। कानपुर में होने वाली पीएम की रैली के साथ ही दिबियापुर में भी कार्यक्रम होने के आसार हैं। कानपुर में पीएम की रैली 18 दिसंबर को प्रस्तावित है।