{"_id":"606ca6568ebc3ecbaa3c4dd5","slug":"notorious-criminal-arrested-auraiya-news-knp62195911","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, दो की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, दो की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बेला थाना क्षेत्र में पांच माह पहले भाई-बहन से लूटपाट करने वाले बाइक सवार तीन लुटेरों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर 20 हजार का इनाम है। उसके पास से लूटे गए जेवर बरामद हुए हैं।
एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि 27 नवंबर 2020 को कन्नौज जिले के गड़रियापुर्वा निवासी सोवरन सिंह पाल बाइक से बहन राजवती को लेकर उसकी ससुराल दिबियापुर क्षेत्र के पुर्वाराय जा रहा था। बेला थाना क्षेत्र में कैथावा मोड़ के पहले बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसकी बाइक रोककर राजवती के जेवर व सात हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया था। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। सोमवार रात नौ बजे के करीब पुर्वा पुने की बंबे के पास कुछ संदिग्धों की चहलकदमी की जानकारी मिली।
इस पर पुलिस ने घेराबंदी तो युवक ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपना नाम अनूप कंजड़ निवासी तमौली मंदिर तिर्वा कन्नौज बताया है। उसने 27 नवंबर को साथी कानपुर नगर के गांव मक्का का पुर्वा निवासी धर्मेंद्र व बिधूना के गांव कीरतपुर निवासी सनी के साथ लूट की बात स्वीकार की है। एसपी ने बताया कि अनूप बेला थाने से गैंगस्टर में वांछित था। फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।