फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notice to the Principal and Secretaries of 23 Gram Panchayats

23 पंचायत के प्रधानों और सचिव को नोटिस

Thu, 25 Jun 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Notice to the Principal and Secretaries of 23 Gram Panchayats
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में कराए जाने वाले शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा में कार्य में विलंब होने व संतोषजनक न होने पर डीएम अभिषेक सिंह ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने 23 ग्राम पंचायत के प्रधानों और सचिवों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।
वहीं, प्रभारी डीपीआरओ राजेश चौरसिया का कहना है कि 15 दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत क्योंटरा, खानपुर, अयाना, ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत ककराही, सौंधेमऊ, ग्राम पंचायत ऊमरसाना, ब्लॉक अजीतमल की ग्राम पंचायत बीसलपुर, ब्लॉक सहार की ग्राम पंचायत धुपकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

, बिधूना ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहबाजपुर, ग्राम पंचायत पिपरौली शिव, मल्हौसी, ग्राम पंचायत नवादा धांधू, पुरवा पीताराम, ब्लॉक अछल्दा की ग्राम पंचायत हरचंदपुर, ग्राम परंचायत बोड़ेपुर,
ग्राम पंचायत कमारा में ग्राम घसारा, ब्लॉक एरवाकटरा की ग्राम पंचायत बरौनाकला, दोबामाफी, नगला वैश्य, ग्राम पंचायत नूराबाद में शौचालयों के निर्माण में हो रहे विलंब पर डीएम अभिषेक सिंह ने नाराजगी व्यक्त की है।

उन्होंने डीपीआरओ को संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को पंचायतीराज अधिनियम और पंचायत सचिवों को निलंबित किए जाने के कड़े निर्देश प्रभारी डीपीआरओ राजेश चौरसिया को दिए हैं।
प्रभारी डीपीआरओ ने कहा कि 15 दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed