फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notice to 250 commercial shopkeepers who do not pay property and property taxNotice to 250 commercial shopkeepers who do not pay property and property tax

Auraiya News: संपत्ति व विभव कर न देने वाले 250 व्यावसायिक दुकानदारों को नोटिस

Wed, 03 Jul 2024 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Notice to 250 commercial shopkeepers who do not pay property and property taxNotice to 250 commercial shopkeepers who do not pay property and property tax
औरैया। ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदारों से जिला पंचायत संपत्ति एवं विभव कर (सीपी टैक्स) वसूल करता है। वर्ष 2022-23 का भुगतान न करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त हो गया है। सख्ती दिखाते हुए 250 बकाएदारों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश की सभी जिला पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए संपत्ति व विभव कर को लागू किया गया था। यह कर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसाय करने वालों से लिया जाता है। यह कर सभी व्यवसायियों से उनकी आय के अनुसार लिया जाता है। जनपद में 1478 लोगों से सीपी टैक्स लिया जाता है। इससे होने वाली आय से जिला पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य कराता है। जिन्हें विभाग द्वारा लाइसेंस भी जारी किया जाता है। वर्ष 2022-23 तक की टैक्स वसूली में विभाग ने पाया कि 250 लोग ऐसे हैं।
विज्ञापन

जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया है, जिनके पास विभागीय कर्मचारी गया था। बाद में भुगतान करने की बात करदाताओं ने कही थी, लेकिन अभी तक जमा न होने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसके चलते इस वर्ष के टैक्स के बकायेदार 250 लोगों को विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है कि 15 दिनों के अंदर वह टैक्स जमा करें। नहीं तो उनके खिलाफ आरसी काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------------

टैक्स से होने वाली आमदनी से क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाते है। बकायेदारों को नोटिस जारी की गई है। समय से भुगतान न करने पर उनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। इसके बाद कर दाताओं को 10 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान भी करना पड़ेगा।
- रामनिहोर, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed