फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   notice,corona

कोरोना का प्रचार प्रसार न करने पर चार प्रभारियों नोटिस

Fri, 14 May 2021 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
notice,corona
औरैया। कोरोना संक्रमण की स्थिति जांचने के लिए डीएम ने एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने वैक्सीनेशन और कोरोना मरीजों से संबंधित अभिलेखों को चेक किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने सख्त निर्देश दिए है कि जिन गांवों में कोविड-19 के कारण मरीज की मृत्यु हो रही है वहां पर कोविड-19 की गाइडलाइंस के अनुसार ही दाह संस्कार किया जाए। यदि कोई परिजन कोविड गाइडलाइंस के अनुसार दाह संस्कार करने में समर्थ नहीं है तो ग्राम पंचायत निधि से उसका दाह संस्कार कराया जाए। इस दौरान डीएम को बताया गया कि सीएचसी बिधूना, सीएचसी अछल्दा, सीएचसी दिबियापुर एवं पीएचसी कुदरकोट के द्वारा प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने इन सभी के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम अयाना पहुंचे। यहां पर बमुरीपुर और अयाना में आशा, एएनएम, प्रधान एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ चौपाल लगा कर वैक्सीनेशन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने सभी लोगों से टीकाकरण का प्रचार प्रसार करने और लोगों के बीच फैली भ्रांतियों एवं अफवाहों को दूर करने के निर्देश दिए। चौपाल में एसडीएम सदर रमेश यादव, एसडीएम अजीतमल विजेता, डिप्टी कलेक्टर आदित्य सिंह ,बीडीओ बब्बन प्रसाद मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed