फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   notice,auraiya,teach,eduaction

24 शिक्षक व तीन शिक्षामित्र गैरहाजिर, स्पष्टीकरण तलब

Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
notice,auraiya,teach,eduaction
औरैया। प्राइमरी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता परखने और शिक्षकों की उपस्थिति जांचने के लिए डीएम के निर्देश पर अजीतमल और औरैया के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार ने स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 27 शिक्षक गैरहाजिर मिले। सभी से स्पष्टीकरण तलब कर बीएसए को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम सुनील कुमार वर्मा ने शिक्षण व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों के समय से स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी कुछ स्कूलों में शिक्षकों का रवैया सुधरता नजर नहीं आ रहा है। इसी को लेकर एसडीएम सदर और तहसीलदार ने तहसील क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिसमें खानपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक सारिका गुप्ता, चिरुहुली उच्च प्राथमिक स्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक छाया देवी, इसी गांव के प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक मेघा वर्मा, प्राथमिक विद्यालय पातेपुर में सहायक अध्यापक प्रीती, पढ़ीन में सहायक अध्यापक दीपिका विश्नोई, एकता सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय उद्यमपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक गोपाल पाठक, सहायक अध्यापक प्रिंसी गुप्ता, बरम्हूपुर प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक अलका सिंह, सहायक अध्यापक राकेश कुमार नदारद मिले। वहीं अजीतमल एसडीएम के निरीक्षण में दलेलनगर कंपोजिट में सहायक अध्यापक रानी दोहरे, उच्च प्राथमिक स्कूल सलैया में सहायक अध्यापक किरन पोरवाल, ममता सिंह, स्वाती विश्नोई, उच्च प्राथमिक स्कूल सलैया लालपुर में नेहा पाल, गणेश शंकर, शिक्षामित्र किरन त्रिपाठी, तेजलपुर स्कूल में शिक्षामित्र लल्ला सिंह, बरौला स्कूल में शिक्षामित्र अवनीश दुबे, सहायक अध्यापक रिचा पांडेय, राऊपुर स्कूल में सहायक अध्यापक विनोद कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटसू में सहायक अध्यापक प्रियंका, कंचन, पड़रिया स्कूल में प्रधानाध्यापक निशिवाला, छोटी पड़रिया में में प्रधानाध्यापक विष्णुमणि पांडेय, जसवंतर उच्च प्राथमिक स्कूल मे सहायक अध्यापक स्वपनिल दुबे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले 24 शिक्षक व तीन शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed