फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Noises with the police for opening the establishment on the day of detention

बंदी के दिन प्रतिष्ठान खोलने को लेकर पुलिस से नोकझोंक

Sat, 31 Oct 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Noises with the police for opening the establishment on the day of detention
फोटो31एयूआरपी 32- कोतवाली में पुलिस से वार्ता करते व्यापारी नेता। - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। त्योहार पर बंदी के दिन बाजार खुला देख पुलिस पहुंची और बाजार बंद कराने लगी। इस पर व्यापारी आक्रोशित हो गए। व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से बाजार को खुलवाए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कोरोना के चलते डीएम की ओर से बाजार बंदी के दिन निर्धारित करते हुए बाजार खोलने के निर्देश दिए थे। शनिवार को त्योहार होने के कारण नगर के व्यापारियों ने बंदी के दिन अपने-अपने प्रतिष्ठान खोलकर दुकानदारी करनी शुरू की। तभी दो लोगों ने पुलिस को बंदी के दिन बाजार खुलने की सूचना देकर बंद कराए जाने को कहा। पुलिस पहुंची और बाजार बंद करवाने लगी। यह देख व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस पर व्यापारियों व पुलिस में कुछ नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने उच्चाधिकारियों से बात कर बाजार खोलने देने की अनुमति देने की बात कही है।
विज्ञापन

जिसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार वर्मा, कौशल पोरवाल, संजय, नरेश गुप्ता समेत कई व्यापारियों ने एसडीएम राशिद अली से फोन पर वार्ता कर दुकानें खोले जाने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed