फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no vaccination for 18 years and above people

वैक्सीन न आने से 18 वर्ष आयु वालों का नहीं हुआ टीकाकरण

Sat, 01 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
no vaccination for 18 years and above people
औरैया। जिले में शनिवार को युवाओं को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू नहीं हो सका। अधिकारियों ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता न होने के कारण 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 45 साल से अधिक आयु वालों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान जारी रहा। चयनित 48 सेंटरों में से नौ सेंटरों पर ही टीकाकरण कराने वाले लोग पहुंचे। जिसमें कुल 141 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। संक्रमण से बचने के लिए 83 लाभार्थियों ने पहली डोज और 58 लाभार्थियों ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले में 11 हजार के करीब वैक्सीन उपलब्ध है।
विज्ञापन

यह वैक्सीन केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है। इससे केवल 45 साल से अधिक आयु वालों का ही टीकाकरण किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो शासन से ही लक्ष्य तय किया जाएगा। यह लक्ष्य वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर होगा। 2011 में जिले की आबादी 16 लाख बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed