{"_id":"60ba643e8ebc3e9a22027211","slug":"no-plant-save-auraiya-news-knp632242913","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख में हुआ पौधारोपण, मौके पर बंजर पड़ी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख में हुआ पौधारोपण, मौके पर बंजर पड़ी जमीन
विज्ञापन
इसी स्थान पर हुआ था पौधरोपण, एक भी पेड़ नहीं
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना(औरैया)। विश्व पर्यावरण दिवस पर हर साल लाखों रुपये खर्च कर पौधरोपण किया जाता है। पर इसके बाद जिम्मेदार पौधों की रखवाली करना भूल जाते हैं। इसके कारण पौधे मुर्झा जाते हैं और हरियाली नहीं दिखती। यही कारण है कि बिधूना नगर पंचायत में पिछले साल पांच लाख रुपये खर्च कर लगाए गए पौधे गायब हैं। इस मामले की जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। अब कार्रवाई का इंतजार है।
पिछले साल पांच जून को पांच लाख रुपये से नगर पंचायत ने सुखचैनपुर और बाबूराम मोहन लाल डिग्री कालेज के पास पौधरोपण किया गया था। नगर प्रशासन ने ट्रीगार्ड भी लगवाए थे।
लेकिन दोनों स्थानों पर एक भी पेड़ सुरक्षित नहीं है। अब फिर से पौधरोपण की तैयारी है। सरकार ने पौधरोपण का हर हाल में लक्ष्य पूरा कर बेहतर देखभाल के निर्देश दिए हैं। एसडीएम राशिद अली खान ने बताया कि बिधूना नगर पंचायत द्वारा कराए गए पौधारोपण में घपलेबाजी की शिकायत हुई थी। जिसकी जांच करने के बाद रिपोर्ट शासन भेज दी गई है। शासन से दिशा निर्देश मिलते ही कार्रवाई होगी।