{"_id":"698e1de751b7c30f2009e105","slug":"no-noc-for-construction-of-shops-was-not-taken-from-pwd-auction-today-auraiya-news-c-211-1-ka11004-139534-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लोनिवि से नहीं ली दुकानों के निर्माण की एनओसी, नीलामी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लोनिवि से नहीं ली दुकानों के निर्माण की एनओसी, नीलामी आज
Fri, 13 Feb 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो-38-नगर पालिका द्वारा बनाई जा रहीं दुकानें।
औरैया। दिबियापुर रोड पर नगर पालिका द्वारा कांशीराम कॉलोनी के बाहर बनाई जा रही दुकानों की आज नीलामी होनी है। राज्य मार्ग पर बनी इन दुकानों के निर्माण के लिए अब तक लोक निर्माण विभाग से एनओसी नहीं ली गई है।
ऐसे में इन दुकानों की वैधता को लेकर लोगों के मन में सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने दोबारा नोटिस जारी करने की बात कही है। दिबियापुर रोड राज्य मार्ग की श्रेणी में आता है। इस पर कखावतू स्थित कांशीराम कॉलोनी के बाहर सड़क किनारे बड़ी संख्या में दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है।
कुछ दुकानों का कार्य पूर्ण होने की ओर है तो वहीं कुछ अभी निर्माणाधीन हैं। इसी बीच नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को दुकानों को नीलामी कराई जा रही है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए शहर भर में मुनादी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
इससे ठीक पहले बृहस्पतिवार को एक नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह नोटिस लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को जारी किया गया है। इसमें साफ कहा गया है कि राज्य मार्ग के किनारे दुकानों के निर्माण के लिए रोड साइड कंट्रोल एक्ट 1964 के तहत मैप और एनओसी लेना जरूरी है।
साथ ही यह भी बताने के लिए कहा था कि संबंधित क्षेत्र शहरी भाग में आता है या नहीं। यह नोटिस 16 दिसंबर 2024 का है।
ऐसे में नीलामी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं पूरे मामले में जब अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अमर सिंह से बात की गई तो उन्होंने भी दावा किया कि दुकानों के निर्माण के लिए न तो मैप पास कराया गया और न ही एनओसी ली गई।
यह मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी किया था, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने यह भी कहा कि वह दोबारा नोटिस जारी करेंगे। वहीं, इसे लेकर लोगों में खलबली मची है कि अब आगे क्या होगा। एनआेसी नहीं मिली तो परेशानी होगी।