फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no licence work in may

मई में नहीं होगा डीएल का कोई काम

Sat, 08 May 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
no licence work in may
औरैया। मई में ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सभी कार्य बंद रहेंगे। वहीं पहले से बुक किए गए आवेदकों के स्लॉट को एक जून से री शेडयूल किया जाएगा। परिवहन मुख्यालय से आए आदेश के बाद जिले के परिवहन विभाग ने इस पर अमल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर में 15 दिन पहले लाइसेंस संबंधी कार्य के लिए आवेदन किए जाते हैं। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने 23 अप्रैल से सभी सेवाओं को एक मई तक स्थगित कर दिया था, जिनमें आवेदकों को कार्यालय आने की आवश्यकता होती है। लगातार बढ़ते संक्रमण को देख आयुक्त ने अब लाइसेंस संबंधित सभी कार्य बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच बुक किए गए आवेदनों को एक जून से निस्तारित करने को कहा है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन औसतन 60 से 70 लर्निंग और 50 स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन आते हैं। महीने भर कामकाज ठप हो जाने से आवेदकों में निराशा है। आरआई बलवंत सिंह ने बताया कि लाइसेंस संबंधी सभी सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है और बुक किए गए आवेदनों को एक जून से दोबारा रोस्टर के जरिये निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed