फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   No entry time will be changed to get rid of jam in the morning

सुबह के समय जाम से मिलेगी निजात नो इंट्री का समय बदला

Thu, 12 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
No entry time will be changed to get rid of jam in the morning
फोटो-11एयूआरपी-23- 26 अप्रैल को अमर उजाला में प्रकाशित खबर - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। सुबह स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को अब जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। पुलिस प्रशासन ने बुधवार से सुबह आठ बजे से लगने वाली नो इंट्री का समय बदलकर सुबह छह बजे कर दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले दिबियापुर में सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री लागू थी। बड़े वाहनों के चालक सुबह आठ बजे से पहले दिबियापुर से निकलने की होड़ में तेज गति से वाहन चलाते थे। इससे जाम लगने के साथ हादसे भी हो रहे थे। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं जाम में फंस जाते थे। सोमवार और मंगलवार को भी कई घंटे जाम में स्कूली बच्चे फंसे नजर आए थे।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में नो इंट्री खुलने के बाद रेलवे ओवरब्रिज पर घंटों जाम लगा रहा। मांगलिक कार्यक्रमों में जा रहे वाहन भी फंसे नजर आए थे। पांच मई को नेफ्था से भरे अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आकर कक्षा 12 की छात्रा सौम्या की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम और हादसे से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन ने नो इंट्री का समय सुबह छह बजे से लागू कर दिया। इसके बाद बुधवार को सुबह के समय जाम नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि बुधवार से नो इंट्री का समय सुबह छह बजे से लागू कर दिया गया है। 20 मई से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने तक यह लागू रहेगा। इसके बाद दोबारा आठ बजे से नो इंट्री का शेड्यूल लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed