फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   No entry in papers, goods carriers running on the roads

Auraiya News: कागजों में नोइंट्री, सड़कों पर दौड़ रहे मालवाहक

Tue, 23 Jan 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 23 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
No entry in papers, goods carriers running on the roads
बिधूना। आए दिन होते हादसे व ब्लैक स्पॉट का संज्ञान लेकर पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक ने कुदरकोट-बिधूना-बेला पर सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक माल वाहकों के लिए नोइंट्री के निर्देश दिए। थाना कोतवाली स्तर पर इसे सख्ती से सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा। आलम यह है कि पूरे दिन मालवाहक वाहन इन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

बिधूना कस्बा के कुदरकोट व बेला को जोड़ने वाले दोनों मार्गों पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने नए साल से नो इंट्री की व्यवस्था अपनाई है। यह तब हुआ था जब सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह की ओर से एसपी को रिपोर्ट सौंपी गई थी। हादसों के पीछे के कारण समेत जाती जानों का हवाला दिया गया। एसपी का यह फरमान थाना कोतवाली के प्रभारियों के लिए था। जिन्हें सख्ती से नो इंट्री का पालन सुनिश्चित कराना था, लेकिन यह फरमान कागजों में दम तोड़ रहा है।
विज्ञापन

कोहरे में मालवाहक पूरे दिन दोनों मार्गों पर फर्राटा भर रहे हैं। जान का खतरा जस का तस बना है। खास तौर पर कुदरकोट व बेला क्षेत्र से इन वाहनों का कस्बा में आना-जाना हो रहा है। इस संबंध में सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रमों के चलते फोर्स कम है। ऐसे में नो इंट्री का पालन कराने में कुछ हद तक प्रयास पूरा नहीं हो पा रहा है। फिर भी 50 प्रतिशत के करीब माल वाहक वाहनों पर रोक लगा ली गई है। सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक मालवाहक वाहन दोनों मार्ग पर न चले इसे लेकर थाना व कोतवाली प्रभारियों को जरूरी प्रबंध के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed