फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no ambulence service, control room asking about service

एंबुलेंस मिली नहीं, कंट्रोल रूम पूछ रहा कैसी रही सेवा

Mon, 02 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
no ambulence service, control room asking about service
औरैया। शासन द्वारा चलाईं जा रहीं 102 और 108 एंबुलेंस का लाभ लाभार्थियों को मुश्किल से मिल रहा है। देरी के कारण लोग अपने खर्चे से अस्पताल पहुंच रहे हैं। एंबुलेंस न मिलने के बाद भी कंट्रोल रूम से फोन कर सेवा के बारे में पूछा जा रहा है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए 102 और 108 एंबुलेंस सेवा है। लेकिन कंट्रोल रूम फोन करने के बाद भी एंबुलेंस चालक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। सही लोकेशन न मिलने का कारण बता चालक किनारा कर रहे हैं। पिछले दिनों एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से समस्या और विकराल हो गई। हड़ताल के दौरान अस्पताल तक जाने के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ा। सेवा तो लोगों को नहीं मिली बल्कि अब कंट्रोल रूम से यह जानकारी ली जा रही है कि एंबुलेंस सेवा कैसी रही।
विज्ञापन

प्राइवेट वाहन किया फिर भी जान रहे राय
सदर ब्लॉक के महतेपुर निवासी जीवन लाल ने बताया कि उसकी पत्नी के पेट में दर्द होने पर 29 जुलाई को 102 और 108 नंबर को कई बार फोन किया। तीन घंटे इंतजार के बाद भी एंबुलेंस न मिलने पर प्राइवेट गाड़ी कर जिला अस्पताल गए थे। सोमवार को एंबुलेंस कंट्रोल रूम से फोन कर पूछा गया कि सुविधा मिलने के संबंध में आप क्या राय देना चाहते हैं। इस पर उन्होंने फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा मजाक बनकर रह गई
शहर से सटे बरमूपुर निवासी राहुल सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले फफूंद रोड पर एक्सीडेंट में युवक घायल हुआ था। अपने मोबाइल से 108 नंबर डायल एंबुलेंस मंगाई थी। मौके पर परिजन घटना के एक घंटे बाद पहुंचे। लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल ले गए थे। कंट्रोल रूम से कितनी देर में एंबुलेंस पहुंची, ये जानकारी की जा रही थी। एंबुलेंस सेवा मजाक बनकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed