फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nidhi Sisodia became the new CJM

Auraiya News: निधि सिसौदिया नई सीजेएम बनीं

Thu, 10 Apr 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 10 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Nidhi Sisodia became the new CJM
औरैया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा नोटीफिकेशन जारी किए जाने पर जनपद न्यायालय के कई न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो गया है।
विज्ञापन

निधि सिसौदिया अब नई सीजेएम होंगी। इस पद पर तैनात जीवक कुमार सिंह को लखनऊ भेजा गया है। इसी तरह विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) पद पर अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा को तैनात किया गया है। इस पद पर सेवारत मनराज सिंह को प्रयागराज जनपद भेजा गया है। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी पद पर विकास गोस्वामी को नियुक्त किया गया है।
वह अभी एडीजे कोर्ट में तैनात थे। तारकेश्वरी प्रसाद सिंह अब सिविल जज सीनियर डिवीजन होंगे। शालिनी त्यागी न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट देखेंगी। न्यायिक मजिस्ट्रेट निशा अली सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट देखेंगी।
विज्ञापन

अपर जिला जज पद पर पारुल जैन, महेश कुमार, विनय प्रकाश सिंह और न्यायिक अधिकारी विष्णु शंकर पांडेय, अनिल चौधरी, विजय प्रकाश, अरुण सिंह दूसरे जनपदों से यहां आकर जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च न्यायालय का रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने नोटीफिकेशन जारी कर जल्द नए पदों पर पदभार ग्रहण करने का परिपत्र जारी किया है। जिस पर कई न्यायिक अधिकारियों ने चार्ज छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed