{"_id":"610832c58ebc3e844c3f19e0","slug":"ni-facalities-in-sansad-goad-village-auraiya-news-knp643948813","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के गोद लिए आदर्श गांव क्योंटरा का हाल बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के गोद लिए आदर्श गांव क्योंटरा का हाल बदहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत क्योंटरा के संपर्क मार्ग बदहाल हैं। दो साल पहले सांसद ने इस गांव को गोद लेकर बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि सांसद निधि से कोई काम नहीं हुआ। जर्जर और कीचड़युक्त क्योंटरा-गोहनी और क्योंटरा-भदौरा मार्ग दावों की हकीकत बयान कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्रों के चौमुखी विकास के लिए हर सांसद को एक गांव गोद लेने के निर्देश दिए थे। लेकिन ये मंशा पूरी होती नहीं दिख रही। ग्राम पंचायत क्योंटरा के लोगों का कहना है कि कई साल से क्योंटरा-गोहनी मार्ग व क्योंटरा-भदौरा मार्ग खस्ताहाल हैं। बारिश में क्योंटरा- भदौरा मार्ग पर कहीं-कहीं घुटनों तक पानी भर गया है। इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया ने जब गांव को गोद लिया था तो विकास की उम्मीद जगी थी लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद गांव की स्थिति जस की तस है।
चुनाव के समय दिखते हैं नेता
नेता केवल चुनाव के समय दिखते हैं। विधानसभा चुनाव आ रहा है। एक बार फिर नेताओं की फौज दिखाई पड़ेगी। आश्वासन देंगे और फिर गायब हो जाएंगे। जन समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं है। - रनवीर सिंह
विज्ञापन
घुटनों तक पानी से निकलना मजबूरी
घुटनों तक भरे पानी से होकर पशुओं को चराने जाना पड़ता है। साल भर यह दिक्कत रहती है। बारिश में समस्या बढ़ जाती है। सांसद के गोद लेने से भी कोई फायदा नहीं हुआ। -सुमन देवी
सड़क बनने की उम्मीद धूमिल
सांसद के गांव गोद लेने से सड़क के दुरुस्त होने की उम्मीद जगी थी। दो साल होने वाले हैं, अब आस धूमिल होने लगी है। आए दिन दोपहिया वाहन सवार कीचड़ में गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।- वर्षा देवी
एक भी वादा नहीं हुआ पूरा
सांसद ने गांव में सोलर लाइटें लगवाने का आश्वासन दिया था। साथ ही सभी सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने की बात कही थी, लेकिन उनका एक भी वादा अब तक पूरा नहीं हुआ।- सोनू
गांव की सड़कों के निर्माण के लिए जिला पंचायत से प्रस्ताव पास कराए गए हैं। जल्द ही उनका निर्माण शुरू होगा। इसके अलावा सोलर लाइटें लगवाईं गईं हैं, बस सेवा शुरू की गई है। ग्रामीणों की मांग पर ज्यादा से ज्यादा सेवाएं मुहैया कराई जाएगी - डॉ. रामशंकर कठेरिया, सांसद
दोनों मार्गों समेत एक अन्य मार्ग के लिए शिकायती पत्र मिला है। मौके पर जेई को भेजा जाएगा। जल्द स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होते की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। - अनिल कुमार जाटव, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड
क्योंटरा-गोहनी मार्ग व क्योंटरा-भदौरा मार्ग की मरम्मत के लिए सांसद, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग को कई बार अवगत करा चुकी हैं। पोर्टल पर भी इसकी शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। - मीना पांडेय, प्रधान क्योंटरा