फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Netaji and Mahananda Express arrived two hours and 45 minutes late.

Auraiya News: पौने तीन घंटे देर से पहुंची नेताजी व महानंदा एक्सप्रेस

Sun, 05 Jul 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 05 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Netaji and Mahananda Express arrived two hours and 45 minutes late.
फोटो-39- प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर में सांप पकड़ता युक। संवाद
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर रविवार को महानंदा व नेताजी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे देर से आई। अन्य ट्रेने भी लेट और निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हुई। प्लेटफार्म पर यात्री घंटों बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे लेट पहुंची। इसके अलावा टूंडला- कानपुर पैसेंजर आधा घंटा, ऊंचाहार एक्सप्रेस पौन घंटा और कानपुर सेंट्रल- इटावा पैसेंजर एक घंटे लेट पहुंची। महानंदा एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे लेट चल रही थी।
विज्ञापन

वहीं, अलीगढ़ पैसेंजर रविवार को साप्ताहिक निरस्तीकरण के कारण रद्द रही। इससे यात्रियों को गर्मी में बैठकर इंतजार करना पड़ा। (संवाद)
-----
मवेशी टकराने से रुकी विक्रमशिला एक्सप्रेस

अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रविवार शाम अछल्दा क्रॉसिंग पर 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस से एक मवेशी टकरा गया। इससे पांच मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। रविवार शाम लगभग 5:35 बजे डाउन रेलवे ट्रैक पर एक मवेशी घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान आ रही विक्रमशिला एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी। इससे मवेशी की मौत हो गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इनायतपुर गांव के आगे ट्रेन को रोक दिया। लोको पायलट ने इंजन की जांच कर पांच मिनट बाद 5:40 बजे ट्रेन को रवाना किया। (संवाद)
-----------
संसद में बंद ट्रेनों के संचालन का मामला उठाने की मांग

दिबियापुर। लोगों ने भाजपा की राज्यसभा सांसद गीता शाक्य और सपा के इटावा लोकसभा सांसद जितेंद्र दोहरे से बंद ट्रेनों का मामला संसद में उठाने की मांग की। 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले क्षेत्रवासियों ने फफूंद स्टेशन के लिए प्रमुख मांगें उठाने का आग्रह किया है।
इसमें प्रमुख मांगें है कि बंद चल रही ट्रेनों का ठहराव बहाल हो, यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही स्टेशन पर सुविधाओं में बढ़ोतरी हो। फफूंद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दिबियापुर किया जाए।

उप्र व्यापार मंडल मिश्रा गुट के अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज, ईशू विश्नोई, आदर्श यादव, धीरज शुक्ला सहित अन्य सामाजिक संगठनों का कहना है कि फफूंद स्टेशन औरैया जिले का सबसे महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र है। बावजूद इसके दिबियापुर नगर अपनी पहचान से वंचित है। स्टेशन का नाम दिबियापुर होने से यात्रियों का भ्रम समाप्त होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed