फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   neha will get netional youth award

पर्यावरण प्रेमी नेहा नेशनल यूथ अवार्ड के लिए चयनित

Fri, 30 Jul 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
neha will get netional youth award
दिबियापुर (औरैया)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए छात्रा नेहा कुशवाहा को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। 12 अगस्त को देश भर से चयनित 22 युवाओं के साथ उन्हें नई दिल्ली के विज्ञान भवन में यह पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

12वीं पास करने के बाद जेईई की तैयारी कर रहीं नेहा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्वजों की याद में छह साल में वह 2588 पौधे रोप चुकी हैं। उन्होंने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय द्वारा पुरस्कार के लिए चुने जाने पर खुशी जताई है। पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र, मेडल और 50000 रुपये मिलेंगे। नेहा को पौधरोपण अभियान के लिए प्रेरित करने वाले मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षक मनीष कुमार का कहना है कि सात मार्च 2015 से शुरू की गई इस छोटी सी मुहिम ने अभियान का रूप ले लिया है।
विज्ञापन

नेहा के पिता स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता रामेंद्र सिंह कुशवाहा काफी उत्साहित दिखे। उनका कहना है कि बेटियां किसी से कम नहीं होती हैं। नेहा की इस उपलब्धि पर पूर्व प्रधान शिवनाथ गुप्ता, शिक्षक विपुल कुमार, प्रवक्ता दीप नारायण, विज्ञान शिक्षक मोहित सिंह, शिवराज सिंह राजपूत, प्रेमचंद्र, अशोक शाक्य, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक राघव मिश्रा व पूर्व प्रधानाचार्य नवीन अवस्थी ने शुभकामनाएं दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed