फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Negative report mandatory after home isolation

होमआइसोलेशन के बाद निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता अब खत्म

Wed, 02 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Negative report mandatory after home isolation
औरैया। शासन ने होम आइसोलेशन में ठीक हुए संक्रमितों के लिए निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी है। सात दिन का होम आइसोलेशन ही काफी है। बुधवार को होम आइसोलेशन में सात दिन पूरा कर चुके 39 लोग संक्रमण से बाहर आ गए। अब तक 645 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जबकि जिले में बुधवार को 27 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 27 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें अधिकांश युवा शामिल है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 820 हो गई है। अब वह दिन ज्यादा दूर नहीं जब संक्रमितों की संख्या एक हजार पार हो जाएगी। संक्रमण से बचाव के लिए लोग कोताही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार, सड़क, अस्पताल में बिना मास्क व शारीरिक दूरी के लोग घूमते नजर आ रहे है। वहीं, संक्रमण बढ़ाने में सबसे अधिक सहायक ऑटो-टेंपो, मैजिक व प्राइवेट बसों के चालक हैं। इन वाहनों में शारीरिक दूरी का पालन न के बराबर है। इससे ग्रामीण व नगर क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डा. शिशिरपुरी ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 820 है। इनमें 645 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 10 संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं। सक्रिय केस कुल 170 हैं। जबकि 160 लोग होम आइसोलेशन पर हैं। सभी लोगों को कोविड नियमों का पालन करना अतिमहत्वपूर्ण है। वहीं, शासन ने अब होम आइसोलेशन में ठीक हुए लोगों के लिए निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed