{"_id":"6511d28df2876cc71800e8e9","slug":"natwar-rasiya-nand-dulara-gwal-brings-along-the-child-and-signals-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-3342-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नटवर रसिया नंद दुलारा, ग्वाल बाल संग लाया करता इशारा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नटवर रसिया नंद दुलारा, ग्वाल बाल संग लाया करता इशारा...
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर।
नटवर रसिया नंद दुलारा, ग्वाल बाल संग लाया करता इशारा... ब्रज की होली का यह गाना पंडाल में बजा तो लोग राधा कृष्ण के रूप में पहुंचे कलाकारों के साथ झूमने लगे।
बेला रोड पर चल रहे पंचम श्री गणेश महोत्सव में रविवार रात ब्रज की फूलों की होली का आयोजन हुआ। यहां पंडाल में महिला और पुरुष भक्तों ने कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया। बेला रोड के मंडी समिति गेट पर मेरा सर्वेश्वर मेरा खाटू वाला श्याम ट्रस्ट द्वारा पंचम श्री गणेश महोत्सव का आयोजन चल रहा है। प्रतिदिन आरती के बाद पंडाल में सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं हुईं हैं।
रविवार रात यहां राधा कृष्ण की सजीव झांकी, कृष्ण जन्म, वासुदेव के साथ बाल कृष्ण और बरसाने की फूलों की होली में भक्तों ने खूब लुत्फ उठाया। यहां पर देर रात तक भक्त विभिन्न भक्तिगीतों पर झूमते रहे। आयोजक मंडल के प्रशांत गुप्ता शक्ति ने बताया कि सोमवार रात हनुमान जी, मां दुर्गा और पागल बाबा की झांकी होगी।