{"_id":"6ace89afa1a01865aa0e3b4c","slug":"narrow-and-incomplete-bridge-slows-down-traffic-auraiya-news-c-211-1-akb1003-153251-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संकरे और अधूरे पुल से थमी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संकरे और अधूरे पुल से थमी रफ्तार
विज्ञापन
पुल निर्माण के लिए बनाई गई मेड़। संवाद
- फोटो : 1
औरैया। दिबियापुर से औरैया की तरफ आने व जाने वाली सड़क में कखावतू गांव के पास संकरा पुल है। जबकि सड़क पुल से चौड़ी है। इसके चलते वाहनों की रफ्तार पर यहां ब्रेक लगाना पड़ता और जाम की स्थिति भी बनती है। इसी तरह इसी सड़क में आगे चिचौली के पास भी अधूरा पुल बना हुआ है। वाहन सवार पुराने जर्जर हिचकोले पुल से होकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
कखावतू गांव के पास तीन मीटर चौड़ा पुल बनाया गया था। जबकि सड़क साढ़े तीन मीटर चौड़ी की है। मंगलवार को दोपहर 12:36 बजे वाहन आवाजाही कर रहे थे। इसी बीच एक डिप्टी कमिश्नर लिखी गाड़ी के पुल में पहुंचने से पहले चालक ने हूटर बजा दिया। यह देख पुल के पास खड़े होमगार्ड ने औरैया से दिबियापुर की तरफ जाने वाले यातायात को रोक कर गाड़ी निकाली। इसमें सिर्फ तीन मिनट का ही समय लगा, लेकिन पुल के दोनों तरफ छह-छह गाड़ियां खड़ी हो गईं। जैसे ही गाड़ी निकली तो दूसरी गाड़ियों को निकलने में भी परेशानी हुई है।
हाल यह है कि अगर यहां पर यातायात पुलिस तैनात न की जाए तो हर दिन जाम की स्थिति बनेगी। इसी सड़क में आगे चिचौली पुल बना हुआ है। हाल यह है कि 20 मीटर के पुल में 20 से ज्यादा छोटे व बड़े गड्ढे हैं। मंगलवार दोपहर जैसे ही एक मिट्टी लदा डंपर पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट पर चढ़ा तो पूरा ट्रक कंपन करने लगा और मिट्टी उड़ने लगी। इसी तरह दूसरे वाहन भी हिचकोले खाकर निकलते नजर आए। जबकि वैकल्पिक रूप से सेतु निगम ने डेढ़ साल पहले 106.88 मीटर का नया पुल 12.59 करोड़ से बनाया था, लेकिन दोनों तरफ अप्रोच रोड न होने के कारण सिर्फ पुल बना हुआ खड़ा है। अब सेतु निगम ने इसका टेंडर कर दिया है। काम के लिए कानपुर नगर की सांई डेवलपर कंपनी का चयन हुआ है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। इस वजह से वाहन चालकों के सामने अभी भी परेशानी बनी हुई है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि दिबियापुर-औरैया मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। इसमें पुल भी शामिल है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
नए पुल के बनने से छह किमी कम हो जाएगा सफर
अछल्दा। औरैया-बिधूना मार्ग पर 172 साल पुराने जर्जर नहर पुल के पास नया पुल बनाया जा रहा है। फिलहाल निर्माण स्थल पर मेड़ बनाने का काम चल रहा है। पुराने पुल से छोटे और हल्के वाहन ही निकल पा रहे हैं, जबकि भारी वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ता है। भारी वाहन छिबरामऊ, किशनी और बिधूना होते हुए अछल्दा पहुंचते हैं। इसके बाद कुछ वाहन पाता या घसारा फ्लाईओवर से होकर औरैया की ओर जाते हैं। इससे वाहन चालकों को करीब छह किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। अब लोक निर्माण विभाग 3.15 करोड़ रुपये नया पुल बनवा रहा है। अभी नदी का पानी रोकने के लिए मेड़ बनाई जा रही है, फिर पुल निर्माण का काम शुरू होगा। वहीं, पुल से जबरन निकलने के चलते अक्सर हाइटगेट टूट जाता और जाम लगता है। संवाद
वर्जन
अधूरे पुल को बनाने के लिए कंपनी को टेंडर हो गया है। इसी माह मिट्टी भराई का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद अप्रोच रोड बनेगी।
-सुरेंद्र कुमार सुमन, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

पुल निर्माण के लिए बनाई गई मेड़। संवाद- फोटो : 1