{"_id":"58a9eb704f1c1bd257d8748b","slug":"name-missing-in-the-voters-list-wandering-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट में नाम गायब, भटके लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट में नाम गायब, भटके लोग
औरैया
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में नाम देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिस्ट से नाम गायब होने पर शहर के सैकड़ों मतदाता वोट नहीं डाल पाए। बघाकटरा मोहल्ले के एक सैकड़ा से अधिक मतदाताओं के नाम सूची में नहीं थे। इसकी जानकारी तीन महीने पहले एसडीएम व अन्य अधिकारियों को दी गई थी। इसके बाद भी हाकिमों ने समस्या का समाधान नहीं कराया। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश रहा।
शहर के मोहल्ला बघाकटरा के 450 लोगों के नाम तीन महीने पहले मतदाता सूची से काट दिए गए थे। समता विद्यालय और भारतीय विद्यालय की लिस्टों में नाम न होने की जानकारी एसडीएम और बीएलओ को दी गई थी। एसडीएम ने नया बूथ बनाने और मतदान का आश्वासन दिया था। यह आश्वासन परवान नहीं चढ़ा। समता विद्यालय के मतदान केंद्र और भारतीय विद्यालय केंद्र की वोटर लिस्ट में नाम न होने से यह मतदाता मतदान से वंचित रहे। इन्होंने चैलेंज प्रपत्र भरने के बात कही तो पुलिस व अर्द्घ सैन्य बल की मदद से बूथ से भगा दिया गया।
इससे मतदान से वंचित लोगों ने एसडीएम के प्रति गुस्सा जाहिर किया। वहीं बीएलओ ने बताया कि गड़बड़ी अधिकारियों के स्तर से हई है। वहीं अन्य केंद्रों पर कहीं 20, कहीं 10, तो कहीं पांच लोगों के नाम लिस्ट से गायब रहे। नगर पालिका इंटर कालेज, गौशाला, तिलक इंटर कालेज, भारतीय विद्यालय, नेहरू इंटर कालेज, तिलक महाविद्यालय के केंद्रों पर लिस्ट में नाम न होने से लोग परेशान हुए।