फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   namankan

छात्र नामांकन कम होने पर होगी: बीएसए

Sat, 29 Jun 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
namankan
बैठक में मौजूद प्रधानाध्यापक - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। डॉयट सभागार में शुक्रवार को प्रधानाध्यापकों के साथ हुई बैठक में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सूर्यप्रकाश यादव ने शारदा अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय में कम से कम 15 प्रतिशत छात्र नामांकन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कम नामांकन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गुणवत्ता परक यूनिफार्म वितरण करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बीएसए ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में पुरातन छात्र परिषद का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पुस्तकें व जूता-मोजा पहली जुलाई तक हर हाल में वितरित हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

पुस्तकालय के लिए आवंटित धनराशि से केवल एनबीटी प्रकाशन की पुस्तकें खरीदी जाएं। यदि किसी अध्यापक द्वारा अन्य प्रकाशन की पुस्तकें खरीदी गईं तो धनराशि की वसूली के साथ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी अध्यापक स्कूल समय पर बीआरसी, व बीएसए ऑफिस नहीं जाएगा। अगर कोई अध्यापक इस समय जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय अगर यूनिफार्म की गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि शासन द्वारा इस बार 100 रुपये प्रत्येक यूनिफार्म अधिक दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में अधिक छात्र नामांकन करने वाले अध्यापकों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में डॉयट प्राचार्य देवेंद्र प्रकाश, उप प्राचार्य प्रभूराम चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर गुप्ता, एबीआरसी अरविंद राजपूत व दिव्यमूर्ति मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed