{"_id":"60c644738ebc3e33055a36df","slug":"nakli-milk-making-caught-auraiya-news-knp634009725","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ आवास के समीप संचालित नकली दूध फैक्ट्री में पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ आवास के समीप संचालित नकली दूध फैक्ट्री में पुलिस का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। सीओ बिधूना के आवास के निकट एक घर में मिलावटी दूध बनाने की सूचना पर रविवार को पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देख वहां मौजूद युवक भाग गया। मौके से रिफाइंड, पाउडर और केमिकल बरामद हुआ है। पुलिस ने खाद्य विभाग को सूचना दी है। खाद्य विभाग के अधिकारी ने सोमवार को कार्रवाई की बात कही है।
कस्बा स्थित नवीन बस्ती में सीओ बिधूना का आवास है। आवास से कुछ ही दूरी पर एक मकान में मिलावटी दूध बनाने का काम हो रहा था। रविवार को किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी यूपी 112 को दी। जिस पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देख वहां दूध बना रहा युवक भाग गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से मिलावटी दूध बनाने में प्रयोग आने वाले रिफाइड, पाउडर व केमिकल बरामद किया है। इसकी जानकारी खाद्य विभाग के अधिकारियों को दी।
कोतवाली पुलिस ने खाद्य विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही करने की बात कही। खाद्य विभाग के अधिकारी माता प्रसाद बिंदु ने बताया कि छुट्टी पर थे। सूचना मिली कि बिधूना पुलिस ने मिलावटी दूध बनाते पकड़ा है। विभाग के अधिकारी बिधूना पहुंचकर कार्रवाई करेंगे।