{"_id":"65662d4b07c16dbd570c545f","slug":"naheed-studio-snappers-and-dtech-warriors-teams-won-in-dpl-2-auraiya-news-c-12-1-knp1074-491026-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीपीएल-2 में नाहिद स्टूडियो स्नैपर्स एवं डीटेक वारियर्स की टीमें विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीपीएल-2 में नाहिद स्टूडियो स्नैपर्स एवं डीटेक वारियर्स की टीमें विजेता
Tue, 28 Nov 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। आईपीएल की तर्ज पर दिबियापुर में चल रहे डीपीएल-2 के तीसरे दिन दो लीग मैच हुए। नाहिद स्टूडियो स्नैपर्स ने फीयरलैस लीजेंड को चार विकेट से हराया। जबकि डीटेक वारियर्स ने रसियन फाइटर टीम को 73 रनों से हराकर लीग मैच जीत लिया। दिबियापुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 19 दिवसीय डीपीएल-2 का अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
मंगलवार सुबह डीपीएल-2 का चौथा लीग मैच फीयरलेस लीजेंड और नाहिद स्टूडियो स्नैपर्स के बीच हुआ। नाहिद स्टूडियो स्नैपर्स के कप्तान विक्रम सिंह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। फीयरलैस लीजेंड़ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के रविकांत ने 13 गेंदों पर 27 रन तथा मूवीन ने 17 गेंदों पर 24 रन बनाए। क्षेत्र रक्षण कर रही नाहिद स्टूडियो स्नैपर्स टीम की ओर से नितिन ने तीन ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए। दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाहिद स्टूडियो स्नैपर्स ने लक्ष्य को 13.1 ओवर में चार विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया। नाहिद स्टूडियो स्नैपर्स के कप्तान विक्रम सिंह ने 30 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली, जबकि आयुष दुबे ने 16 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली। क्षेत्ररक्षण कर रही फीयरलेस लीजेंड के कप्तान अरुण कुमार ने तीन ओवर में 12 रन देकर चार विकेट झटके।
दोपहर में लीग मैच का पांचवा मुकाबला डीटेक वॉरियर्स तथा रसियन फाइटर के बीच हुआ। रशियन फाइटर के कप्तान श्याम राजपूत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शिवम यादव मामू की डीटेक वारियर्स टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। शिवम यादव मामू ने 28 गेंद पर ताबड़तोड़ 76 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 10 गगनचुंबी छक्के व दो चौके लगाए। क्षेत्ररक्षण कर रही रशियन फाइटर टीम के शोएब ने तीन ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट हासिल किए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी रशियन फाइटर टीम 15 ओवर में आठ विकेट पर 107 रन ही बना पाई। विकास तिवारी ने 16 गेंद पर 20 रन की पारी खेली। इसमें दो गगन चुंबी छक्के शामिल रहे। क्षेत्र रक्षण कर रही डीटेक वॉरियर्स की ओर से प्रज्ज्वल यादव ने तीन ओवर में आठ रन देकर चार विकेट झटके। पहले मैच में नाहिद स्टूडियो स्नैपर्स के कप्तान विक्रम सिंह एवं दूसरे मैच में डीटेक वारियर्स टीम के कप्तान शिवम यादव मामू को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। दोनों मैन आफ द मैच घोषित खिलाडियों को अतिथि शिवनाथ शर्मा तथा शिवाजी राव ने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन
आज दो मैचों का उठाएंगे लुत्फ
दिबियापुर। डीपीएल-2 में बुधवार को दो मैच खेले जाएंगे। दिबियापुर क्रिकेट क्लब के डायरेक्टर संतोष कुमार एवं देवेश राजपूत ने बताया कि बुधवार को पहला मैच नाहिद स्टूडियो स्नैपर्स एवं दिबियापुर सुपर पॉवर के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच विजन इलेवन और फफूंद माइटी लाइंस के बीच खेला जाएगा।
फेसबुक के साथ क्रिकहीरोज एप पर लीग मैच का लाइव प्रसारण
दिबियापुर। दिबियापुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित डीपीएल-2 मैच का चस्का इस बार क्रिकेट प्रेमियों को मैदान के साथ ही लाइव भी लगा है। डीसीसी के डायरेक्टर संतोष कुमार एवं देवेश राजपूत ने बताया कि दिबियापुर क्रिकेट क्लब के फेसबुक पेज के साथ क्रिकहीरोज एप पर भी आन लाइन मैच की व्यवस्था की जा रही है। बड़े मैचों की तरह एक एक स्कोर एवं एक एक विकेट की जानकारी लाइव दी जा रही है। सैकड़ों की संख्या में लोग घर पर बैठकर लाइव मैच का लुत्फ ले रहे हैं।