फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nagar Panchayat workers engaged in assessing the loss

Auraiya News: नुकसान का आकलन करने में जुटे नगर पंचायत कर्मी

Fri, 21 Apr 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 21 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat workers engaged in assessing the loss
दिबियापुर। नगर पंचायत दिबियापुर कार्यालय के केमिकल भरे कमरे में लगी आग बुझने के बाद आज दूसरे दिन साफ सफाई की जाती रही। अधिशाषी अधिकारी विजय सक्सेना ने बताया कि स्टाक का मिलान करके नुकसान के आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन




बुधवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे नगर पंचायत कार्यालय में रखे केमिकल की बोरियों, बोतलों आदि में आग लग गई थी। एनटीपीसी, गेल एवं जिला प्रशासन की फायर ब्रिगेड ने लगभग पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। बुधवार शाम तक केमिकल की बदबू के कारण कोई भी कर्मचारी कमरे में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। गुरुवार की सुबह कर्मचारियों ने कमरे में घुसकर साफ सफाई की। साथ ही आग से हुए नुकसान का आंकलन करने की प्रक्रिया शुरू की गई। कमरे में रखा अधिकतर केमिकल पूरी तरह से खाक हो गया है।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी विजय सक्सेना के अनुसार आग केवल केमिकल वाले कमरे तक ही सीमित रही। अन्य किसी कमरे मे कोई नुकसान नहीं हुआ है। आवक एवं खर्च हुए केमिकल की मात्रा का मिलान करके नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed