फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nagar Panchayat gave information on cutting of trees, Tahrir in Kotwali

औरैया: वृक्षों को काटे जाने की सूचना पर नगर पंचायत ने दी कोतवाली में तहरीर

Fri, 20 Mar 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat gave information on cutting of trees, Tahrir in Kotwali
सरकारी जमीन पर काटे गए पेड़ - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल की कस्बे में मोहल्ला विद्यानगर में आंबेडकर रोड पर सरकारी जमीन पर लगे वृक्षों पर आरी चलनी शुरू हुई तो किसी ने इसकी सूचना एसडीएम, नगर पंचायत, पुलिस व वन विभाग को कर दी। मौके पर पहुंचे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस को प्रकरण की नामजद तहरीर दी है। उपजिलाधिकारी रमेश सिंह यादव ने वन विभाग को भी कार्रवाई कर अवगत कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ईओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि विद्यानगर मोहल्ले में नगर पंचायत की सरकारी जमीन पर लगे दो आम, चार नीम व एक बेलपत्र के कुल सात वृक्षों को गुरुवार को कुछ लोगों द्वारा बिना किसी अनुमति के काटे जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर जब तक लेखपाल मोहित श्रीवास्तव कोतवाली पुलिस सहित वह मौके पर पहुंचे तब तक यह वृक्ष काटे जा चुके थे।
विज्ञापन

एक नीम के वृक्ष की लकड़ी भी काटकर चोरी की जा चुकी थी। इस मामले में बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी वसीम पुत्र मुन्ना व बजरूद्दीन पुत्र हकीम बख्श के खिलाफ नगर पंचायत की जमीन पर लगे वृक्षों को काटने तथा एक नीम के वृक्ष को काटकर लकड़ी चोरी कर लिए जाने की तहरीर कोतवाली पुलिस को उन्होंने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में उपजिलाधिकारी रमेश सिंह यादव ने बताया कि इस मामले में नगर पंचायत को भी एफआईआर कराने के आदेश दिये गये हैं। वन विभाग से फॉरेस्ट रेंजर भी आए थे। उनको भी कार्रवाई करते हुए की गई कार्रवाई से अवगत कराने के लिए आदेशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed