फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   My heroes have sacrificed my mind sedan ...

देख के वीरों की कुर्बानी अपना मन भी डोला...

Thu, 13 Aug 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 13 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
My heroes have sacrificed my mind sedan ...

अंग्रेज हुकूमत के दौरान 12 अगस्त को औरैया तहसील पर यूनियन जैक उतार तिरंगा फहराते समय गोरों की गोलियों का शिकार हुए छह जाबांजों को शहर के बुद्धिजीवी, राजनीतिक दलों के लोगों व आम जनमानस ने याद किया। इस मौके पर प्रभात फेरी निकाली गई।

विज्ञापन



साथ ही गोष्ठी में इन रणबांकुरों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया।



शहीद स्मारक समिति के बैनर तले औरैया के जाबांज शहीदों की याद में बुधवार को स्थानीय पुरानी धर्मशाला परिसर से प्रभातफेरी निकाली गई।


जुलूस में भारी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग, बुद्धिजीवी व ग्रामोद्योग बालिका विद्यालय, नगर पालिका इंटर कालेज के स्कूली बच्चों के अलावा रोवर्स-रेंजर्स के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


 
प्रभातफेरी गुमटी मोहाल, होमगंज सदर बाजार होते हुए पुरानी तहसील पहुंची, जहां पर औरैया के छह जाबांज शहीद भारतवीर मुकुंदी लाल, मंगली प्रसाद आर्य, कल्याण चंद्र, सुल्तान खां, भूरे नाई, बाबूराम सहित छह लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद इसके प्रभातफेरी दिबियापुर रोड होते हुए शहीद पार्क पहुंची, जहां पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने कहा कि औरैया भी वीरों और जाबांजों की नगरी है। देश को आजादी दिलाने में औरैया के सपूतों ने अपनी कुर्बानी देकर यहां का नाम देश के पटल पर अंकित कराया है। हम सभी उनकी कुर्बानी को शत-शत नमन करते हैं।


कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने आज क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं का अनावरण करवाकर बहुत ही पुण्य का कार्य किया गया है। पालिका प्रशासन के इस कदम से देश को आजादी दिलाने वाले जाबांजों का बहुत बड़ा सम्मान हुआ है।


पूर्व पालिकाध्यक्ष धर्मेश दुबे ने पालिकाध्यक्ष से सुभाष चौक पर लगी सुभाष चंद्र बोस की छोटी प्रतिमा को बड़ा लगवाने व शहीद पार्क में लगी गांधी जी की प्रतिमा के स्थान पर लाठी वाली प्रतिमा लगवाए जाने की मांग की।


 
इससे पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरू नारायण त्रिपाठी व विजय शंकर गुप्ता का माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में गणेश ज्ञानार्थी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, शाह आलम, सुनील दत्ता, रामस्वरूप दीक्षित, अजय शुक्ला अंजाम, राजीव शुक्ला आदि ने विचार रखे। संचालन पत्रकार प्रवीण गुप्त ने किया। समाजसेवी महेश चंद्र गुप्ता ने बच्चों को मिठाई व फलों का वितरण कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed