फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mute deaf child introduced to parents

मूक बधिर बच्चे को माता-पिता से मिलवाया

Fri, 21 Sep 2018 11:35 PM IST
मूक बधिर बच्चे को माता-पिता से मिलवाया
मूक बधिर बच्चे को माता-पिता से मिलवाया Updated Fri, 21 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mute deaf child introduced to parents
बिछड़े बच्चे के मिलने से खुशी जताता मुस्तकीम। - फोटो : amarujala
औरैया। चार दिन पहले ऑटो चालक को मिला मूक-बधिर बच्चा कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र का रहने वाला निकला। शुक्रवार को कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने लिखापढ़ी के बाद बच्चे को उसके माता-पिता से हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कुठौंद जालौन निवासी आटो चालक मुस्तकीम को 19 सितंबर को औरैया के जालौन चौराहे के पास एक बच्चा भटकते हुए मिला था। उसने उससे घर का पता पूछने का काफी प्रयास किया लेकिन बच्चा मूक-बधिर होने के कारण उसे बता नहीं सका। मुस्तकीम ने औरैया कोतवाली पहुंचकर बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मूक-बधिर विशेषज्ञों की मदद ली गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बच्चे को बैंक ऑफ बड़ौदा में ले जाकर बायोमीट्रिक मशीन से पहचान कराने का प्रयास किया गया। उसमें भी असफलता मिली। डीएम व एसडीएम के आदेश के बाद बच्चे को जिला प्रोबेशन अधिकारी औरैया के समक्ष प्रस्तुत किया। वहां से बच्चे को सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी कानपुर भेजने का आदेश मिला। 20 सितंबर को उप निरीक्षक अवनीश कुमार व कांस्टेबल स्नेहबाला मिश्रा बच्चे को लेकर कानपुर के लिए निकले। नौबस्ता चौराहे पर बच्चे ने इशारा करके अपने घर की तरफ चलने को कहा। उप निरीक्षक अवनीश व कांस्टेबल स्नेहबाला मिश्रा गोवर्धन पुरवा कच्ची बस्ती नौबस्ता में बच्चे के घर तक पहुंच गए। जहां बच्चे को सामने देख पिता सुरेश की खुशी का ठिकाना न रहा। पिता ने बताया कि बेटा देवा कई दिनों से लापता था। आपरेशन मुस्कान के तहत औरैया कोतवाली पुलिस के सहयोग से उन्हें उनका बच्चा सही सलामत मिल गया। इसके लिए वह पुलिस को धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed