{"_id":"634eeca6ed2c5526077ae7b9","slug":"murdered-the-dead-body-of-the-young-man-auraiya-news-knp723838667","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खून से लथपथ मिला ट्रैक्टर चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खून से लथपथ मिला ट्रैक्टर चालक का शव
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव सल्हूपुर के मजरे मडै़या में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर चालक का शव घर के पास खून से लथपथ मिला। शव पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पिता ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मडै़या निवासी सोनू (42) ट्रैक्टर चलाकर अपने पांच बच्चों का भरण पोषण करता था। शराब का लती होने की वजह से उसके पिता बेल्हूपुर स्थित पुराने मकान में रहते थे। पत्नी नीतू की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह सोनू का शव पुत्री शिवानी ने घर के पास खून से लथपथ पड़ा देखा। उसने जानकारी बाबा रमेश कुमार को दी।
रमेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात को सोनू का बच्चों से शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह घर से चला गया। मंगलवार सुबह उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। बेटे राजा, छोटे लल्ला, बेटी शिवानी, दिव्या व पल्लवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।