{"_id":"6314f30269b4da53c44f88ca","slug":"murder-report-filed-against-husband-father-in-law-and-devrani-auraiya-news-knp716413879","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः पति, ससुर और देवरानी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः पति, ससुर और देवरानी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र बख्ताबरपुर में मंगलवार को एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में एक कुएं में पड़ा मिला था। इस मामले में मृतका के भाई ने पति, ससुर और देवरानी पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
30 अगस्त को बख्ताबरपुर गांव में मीना (35) पत्नी मंगल सिंह का शव संदिग्ध हालत में एक कुएं में पड़ा मिला था। घटना की जांच करने एसपी चारू निगम, सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार समेत पुलिस बल और फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। इस दौरान पति व परिजन फरार हो गए थे। तब मृतका के बेटे ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंकने की बात सामने आई थी। शनिवार शाम मृतका के भाई राजकुमार उर्फ झब्बू पुत्र सेवाराम निवासी अटसू अजीतमल ने अपने बहनोई पति मंगल, ससुर टंडे व देवरानी रेखा के खिलाफ हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें प्रयास कर रहीं हैं।